उज्जैन। महापौर मुकेश टटवाल ने पीएम के ऑनलाइन आवेदन के सर्वे के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना बीएलसी घटक में सर्वे में क्या समस्या आ रही है, कितने आवेदन का सर्वे किया गया, कितने पात्र पाए गए, कितने अपात्र पाए गए, जोन में कुल कितने आवेदन आए, उक्त सभी बिन्दू की जानकारी ली। महापौर द्वारा निर्देशित किया गया कि सर्वे के दौरान पार्षद, जनप्रतिनिधि को अवगत कराएं। उन्हें रखें ताकि सर्वे कार्य में किसी प्रकार की परेशानी एवं समस्या ना हो। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि यह योजना सितंबर 2024 से प्रारंभ हुई है जो की निरंतर 2029 तक चलेगी। महापौर ने निर्देशित किया गया कि पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाना ही उद्देश्य होना चाहिए। आवेदन कर्ताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर निगम मुख्यालय में एक काउंटर पर कर्मचारियों को नियुक्त किया जाए। महापौर ने बैठक में अधीक्षण यंत्री संतोष गुप्ता को निर्देशित किया गया कि मंछामन स्थित निर्माणाधिन मल्टी का कार्य किसी भी स्थिति में ना रूके। बैठक में उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, कार्यपालन यंत्री पीसी यादव एवं समस्त जोनल अधिकारी उपस्थित थे।
