उज्जैन। रामघाट पर संत रविदास की स्मृति में राणोजी की छतरी के सामने कीर्ति स्तंभ स्थापित होगा। महापौर मुकेश टटवाल ने निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य प्रकाश शर्मा, अधीक्षण यंत्री संतोष गुप्ता, कार्यपालन यंत्री जगदीश मालवीय, जोनल अधिकारी राजकुमार राठौर एवं ओम प्रकाश मोहन उपस्थित थे।
