उज्जैन। अजाक्स ने आतंकवादी हमले में मारे गए 27 लोगों को श्रद्धांजलि दी। अजाक्स ने प्रधानमंत्री से आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया। संभागीय अध्यक्ष जगन्नाथ बागड़ी ने बताया कि घटना बहुत निंदनीय है। सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। इस मौके पर मदन सोलंकी, थमास मेदा, मानक चंद संगुले आदि उपस्थित थे।
