उज्जैन। पंचक्रोशी यात्रियों का कानीपुरा रोड से होते हुए उज्जैन में प्रवेश हुआ। कानीपुरा रोड पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया व जांच कर इलाज और दवाइयां दी। विकास श्रीमाल एवं डॉ. रजत महाडिक ने बताया कि संचालन डॉ. मनीष पाटिल, डॉ. कैलाश शर्मा और डॉ. रवि भारद्वाज ने किया। सहयोगी धीरज शर्मा, दिलीप शर्मा, इंद्रपाल सिंह, रोहित शर्मा और विभिन्न पदाधिकारी थे।
