उज्जैन। आतंकवादियों द्वारा भारत के पहलगाम में निर्दोष हिंदुओं को मारने के विरोध में टावर पर शिव सेना ने पुतला जलाया। कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। शिव सेना जिला प्रमुख प्रवीण शर्मा ने कहा कि पहलगाम में पाकिस्तानियों व आतंकवादियों द्वारा हमारे हिंदुओं को मार दिया गया। ऐसा घिनौना कृत्य पाकिस्तान के आतंकवादियों ने किया। प्रदेश संगठन प्रमुख पं. चरित्र शर्मा, संभाग प्रमुख विकास शर्मा, जिला संगठन प्रमुख कुनाल शर्मा, पूर्व संभाग प्रमुख डॉ वासुदेव शर्मा, पं अमित शर्मा, पं शशांक दुबे, ऋषि गुरु, कुनाल मालवीय, दीपक परमार आदि शिव सैनिक उपस्थित थे।
