उज्जैन। गायत्री शक्तिपीठ अंकपात द्वार पर ग्रीष्मकालीन अवकाश में 10 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए छात्र संस्कार शिविर 26 अप्रैल से 5 जून तक लगेगा। प्रातः 8ः30 से 10ः30 बजे तक शिविर में योगाभ्यास, मंत्रोचारण, ढपली वादन, गायन, भाषण- संभाषण, खेलकूद आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में जीवन को समुन्नत बनाने के लिए व्यावहारिक सूत्र दिए जाएंगे। शिविर निशुल्क है। विद्यार्थियों को कापी, पेन, पानी की बोतल लाना होगी।
