उज्जैन। सत्गुरु माता सुदीक्षा एवं निरंकारी राजपिता रमित के आशीर्वाद से मानव एकता दिवस मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में विश्व के लगभग 5 सौ स्थानों पर रक्तदान शिविर होंगे। उज्जैन के जोनल इंचार्ज राजकुमार गंगवानी ने बताया 24 अप्रैल को मानव एकता दिवस मनेगा। संत निरंकारी सत्संग भवन पर सुबह 10 बजे से रक्तदान शुरू होगा। संत निरंकारी मंडल के जोगिन्दर सुखीजा ने बताया प्रदेश की लगभग 35 ब्रांचों सहित पांच सौ से ज्यादा शहरों में मानवकल्यार्थ रक्तदान शिविर लगेंगे। लगभग 50 हजार से अधिक रक्तदाता रक्तदान करेंगे। मुख्य आयोजन दिल्ली के निरंकारी चौक बुराड़ी मार्ग स्थित ग्राउंड नं. 8 में सत्गुरु माता सुदीक्षा एवं राजपिता रमित जी के मार्गदर्शन में होगा।
