उज्जैन। अच्छे स्वास्थ्य और निरोगी जीवन के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगा। आयोजन आचार्य विद्यासागर अतिथि भवन में हुआ। मनीष पांड्या एवं सचिन कासलीवाल ने बताया कि इस शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए। आंख, कान, गले की एंडोस्कोपी जांच, दांतों की इंट्रा ओरल केमरे द्वारा जांच, बोन डैनसिटी जांच, ब्लड प्रेशर जांच, ब्लड शुगर टेस्ट, अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के सुझाव डॉक्टर्स ने दिए।
