उज्जैन। महाराष्ट्रीयन सारस्वत ब्राह्म्ण समाज न्यास का वार्षिक स्नेह सम्मेलन हुआ। चैत्र गौरी हल्दी-कंकू, वरिष्ठ सदस्य सम्मान, विद्यार्थी सत्कार, विशेष उपलब्धि सत्कार समारोह हुआ। वार्षिक लेखा प्रस्तुत किया। मिलिंद पन्हालकर के अनुसार चैत्र गौरी के हल्दी-कंकू में दाल करंजी दी। संचालन योगीता कवठेकर ने किया। आय व्यय पत्रक का वाचन सुधीर वेंगुर्लेकर ने किया। इस अवसर पर समाज के ट्रस्टी सदस्य, कार्यकारिणी सदस्य, समाज के संपूर्ण महिला, पुरूषों ने दिवंगत सुभाष पेडणेकर, एकनाथ मुंगरे आदि को श्रध्दांजलि अर्पित की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *