उज्जैन ग्रामीण पांचाल कल्याण समिति के सामूहिक विवाह में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा एवं निगम सभापति कलावती यादव ने नव दंपत्ति को अलमारी एवं रेफ्रिजरेटर जगदीश पांचाल के मुख्य आतिथ्य में 9 जोड़ों को भेंट किए। सचिव ओकारलाल पांचाल ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी ग्रामीण पांचाल कल्याण समिति द्वारा सामूहिक विवाह में नौ जोड़े का वैदिक विधान से  विवाह कराया। समिति द्वारा सभी 9 जोड़ों को बर्तन, गृहस्थी की सामग्री, चांदी के आभूषण समाज अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पांचाल के नेतृत्व में दिए। जगदीश पांचाल ने नवदंपति को अलमारी एवं रेफ्रिजरेटर दिए। अतिथियों ने हनुमान के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सामूहिक विवाह में सेवा देने वाले पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यो को प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया। रामनारायण, विष्णु पांचाल, राजेश पांचाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *