उज्जैन। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भारत रक्षा मंच ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। देवासगेट चौराहे पर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन देकर भारत रक्षा मंच ने कहा कि वक्फ बिल के पारित होने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बौखला गई है। हिन्दुओं का दमन कर सरकार मानवाधिकारों का हनन कर रही है। दुर्गेश विजयवर्गीय, संतोष राठौड़, सुहानी कलोसिया, कपिल सिंह गौड़ सहित बड़ी संख्या में मौजूद सदस्यों ने अनुरोध किया किममता सरकार को भंग कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *