उज्जैन। 7 दिवसीय जगदगुरु श्रीमद् वल्लभाचार्य जयंति महोत्सव आज 20 अप्रैल से प्रारंभ होगा। महाप्रभुजी बैठक के ट्रस्टी विठ्ठल नागर के संयोजन में यह महोत्सव 26 अप्रैल तक मनाया जाएगा। मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि तिलकायत राकेश के आशीर्वाद एवं विशाल बाबा की आज्ञानुसार वल्लभाचार्य का प्रागट्य महोत्सव होगा। श्याम माहेश्वरी, आनंद पुरोहित, मनीष नागर के सहसंयोजन में महोत्सव में 20 अप्रैल रविवार को नृत्य नाटिका एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 7.30 बजे से श्री नाथजी की हवेली पर होगा। 21 अप्रैल को बधाई गान, किर्तन एवं अष्टाक्षर महामंत्र जप रात 8 बजे से गोवर्धननाथ की हवेली पर। 22 अप्रैल मंगलवार को फूल बंगला मनोरथ पुरुषोत्तम जी की हवेली पर शाम 7 बजे, यमुनाष्टक पाठ, वल्लभसाखी, सर्वोत्तमजी का पाठ समय रात 8 बजे से मदनमोहनजी की हवेली पर होगा। बैठकजी के ट्रस्टीगण अंजन भाई शाह, समीर भाई चौधरी, दिव्येश नागर, पूनमबेन सौमैया, विठ्ठल नागर, पूर्व ट्रस्टी जीवनलाल दिसावल, अशोक जड़िया, बंसीलाल नीमा, प्रहलाददास नीमा, कमलकांत नागर सहित प्रधानगृह आचार्य श्री महाप्रभुजी बैठक ट्रस्ट परिवार, श्री वल्लभ वैष्णव मण्डल, अ.पु. वै. परिषद शाखा, श्री वल्लभ वैष्णव युवा मण्डल, अ.पु.वै. परिषद युवा शाखा, श्री वल्लभ वैष्णय महिला मण्डल, अ.पु.वै. प. महिला मण्डल, समस्त पुष्टीमार्गीय वैष्णव समाज ने महोत्सव में शामिल होने का अनुरोध किया है।
