उज्जैन। विश्व कला दिवस पर पर्यटन स्थल उज्जैन में सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च एंड डेवलपमेंट कार्ड ने हस्तकला प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। कार्ड की अमृता चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदर्शनी में हस्तनिर्मित बैग, लैपटॉप कवर, फाइल फोल्डर, स्लिंगस, हैंड पर्स, साड़ी, स्टॉल, कुर्ते आदि रखे गए। पर्यटन बोर्ड हैंडिक्राफ्ट का एंपोरियम उज्जैन में भी शुरू कर सकता है।
