उज्जैन। पश्चिम बंगाल मे हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ़ विश्व हिंदू परिषद ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। मांग की कि पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करें। मुर्शिदाबाद में हुई सांप्रदायिक हिंसा की जांच एनआईए से कराए। विहिप जिलामंत्री अंकित चौबे ने ज्ञापन का वाचन किया। विश्व हिंदू परिषद प्रांत सहमंत्री महेश आंजना ने बताया कि पीड़ित हिंदू परिवार की पीड़ा विहिप, बजरंग दल की भी पीड़ा है। विहिप बजरंग दल द्वारा भारतवर्ष में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर यह मांग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *