पेंशनर्स का ज्ञापन भेजो अभियान समाप्त

उज्जैन। संगठन द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,  मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं वित्त सचिव मप्र को 2 सूत्रीय ज्ञापन एक माह तक प्रेषित किया गया। इसके साथ अभियान का समापन किया गया। ज्ञापन पर  प्रधानमंत्री पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर की सूचना प्राप्त हुई। देश के वरिष्ठ लोगों को अग्रेषित करने के बावजूद कोई प्रभावी प्रतिक्रिया नहीं हुई। इससे पेंशनर्स में निराशा है। 2 सूत्रीय ज्ञापन में पेंशनर्स की मुख्य मांग मप्र व छत्तीसगढ़ राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 (6) को विलोपित करने तथा छठवें एवं सातवें वेतनमान निर्धारण की 32, 27 माह की अवशेष राशि तथा विभिन्न मंहगाई राहत भुगतान की अवशेष राशि भुगतान करने हेतु निवेदन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *