उज्जैन। वैष्णव बैरागी समाज का नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। महाकाल के चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलित किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामेश्वर बैरागी ने बताया कि वैष्णव बैरागी समाज समिति के तत्वाधान में समारोह हुआ। मुख्य अतिथि विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, रामचंद्र वैष्णव थे। विशेष अतिथि इंद्रजीत वैष्णव, मनोहर बैरागी उपस्थित थे। वैष्णव विकास परिषद की कार्यकारी टीम के सदस्यों ने सहयोग दिया। कलावती यादव ने कहा संस्था की बहुत अच्छी पहल है। इस सामूहिक विवाह समारोह में 22 नवविवाहित जोड़ों को उनके गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक उपयोगी वस्तुएं भेंट की गईं। टीकम वैष्णव, भगवान वैष्णव, वैष्णव विकास परिषद मुंबई के पदाधिकारी और कार्यकारिणी के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में अनिल बैरागी, रमेश बैरागी, रामदास पालीबड़ोद, मोहन बैरागी, विनोद कुमार बैरागी आदि ने सेवा दी।
