उज्जैन। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित संगठन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की जिला अध्यक्ष उम्मीद तोमर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में उल्लेख किया शासन की योजना का लाभ देने के लिए हितग्राहियों के घर जाकर फैस कैप्चर करवाकर ओटीपी प्राप्त करना पड़ता है। हितग्राही और उनके परिवार वाले ओटीपी देने में आनाकानी करते हैं। जिससे कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को बहुत दिक्कत आती है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को अनुपस्थित माना जाता है। ओटीपी प्राप्त नहीं होने पर फेस कैप्चर नहीं होने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका आर्थिक तंगी से भी जूझ रही है। आए दिन नागरिकों को फर्जी कॉल के माध्यम से ओटीपी प्राप्त किए जाते हैं। जिसमें आंगनबाड़ी का नाम लेकर भी साइबर फ्रॉड की घटना को अपराधी अंजाम दे रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई फेस कैप्चा और ओटीपी वाली प्रक्रिया को शीघ्र बंद किया जाए। ज्ञापन के दौरान मनोहर गिरी, तूफान शर्मा, रजनी सिसोदिया, पार्वती थापा, लता वर्मा, रानी शर्मा, तरुना शर्मा, चंद्रकांत फटले, ओम यादव, राजीव सिंह सेंगर सहित आंगन वाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थी। जानकारी गुलशन मंसूरी ने दी।
