उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय के पं जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंध संस्थान एवं कृषि अध्ययनशाला ने विश्व वाणी दिवस पर विशेष परिसंवाद किया। डॉ. आरएस गोस्वामी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. अर्पण भारद्वाज के आशीर्वचन संदेश से हुआ। उन्होंने आयोजन को आत्मीयता और पवित्रता से परिपूर्ण बताते हुए कहा कि कृषि वाणी वास्तव में प्रभु वाणी के समान है। मुख्य वक्ता डॉ. आरएस गोस्वामी ने अपने 32 वर्षों के फील्ड अनुभवों को साझा किया। प्रो. डॉ. धर्मेंद्र मेहता ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। द्वितीय चरण में संप्रेषण विशेषज्ञ प्रो. डॉ. धर्मेंद्र मेहता, प्रो. डॉ. कामरान सुल्तान, प्रो. डॉ. डी. डी. बेदिया, प्रो. डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. सचिन राय ने भी विचार प्रस्तुत किए। प्रो. डॉ. राजेश टेलर ने कार्यक्रम का समापन किया। डॉ. नयनतारा डामोर ने रूपरेखा प्रस्तुत की तथा अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार माना।
