प्रज्ञा सागर का आज तपोभूमि पर प्रवेश
उज्जैन। तपोभूमि प्रणेता आचार्य प्रज्ञा सागर का भैरवगढ़ मंदिर पर मंगल प्रवेश आज हो चुका है। मीडिया प्रभारी सचिन कासलीवाल ने बताया कि मनी पार्क से सुबह विहार कर आचार्य श्री संघ सुबह 7:30 बजे महावीर तपोभूमि पर प्रवेश होगा। तपोभूमि पर आचार्य श्री के सानिध्य में कार्यक्रम एवं दीक्षा महोत्सव आदि होंगे। संस्थापक अध्यक्ष अशोक जैन चायवाला, अध्यक्ष दिनेश जैन, सचिव संजय बड़जात्या एवं प्रज्ञा कला मंच अध्यक्ष निशि जैन, सचिव रश्मि सेठी, प्रज्ञा युवा मंच अध्यक्ष पलाश लुहाड़िया, सचिव निखिल विनायक, प्रज्ञा पुष्प मंच अध्यक्ष अवनी जैन, सचिव तनिषा जैन, प्रज्ञा बाल मंच अध्यक्ष काव्य सेठी, सचिव आराध्य जैन व तपोभूमि परिवार व सभी दिगंबर जैन मंदिर के ट्रस्टी आदि सभी लोगों ने कार्यक्रम में आने का निवेदन किया है।
