उज्जैन । अग्रवाल पंचायत न्यास के सचिव दीपक मित्तल ने बताया शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर प्याऊ लगाई जा रही है । इसी श्रृंखला में आज दो प्याऊ का शुभारंभ किया। प्रथम प्याऊ बुधवारिया में स्व.नंदकिशोर बद्रीलाल की स्मृति में एवं दूसरी प्याऊ स्व. गोपालदास अग्रवाल की स्मृति में शुरु की गई। शुभारंभविधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, पार्षद प्रकाश शर्मा एवं पूर्व पार्षद ओम अग्रवाल व श्री अग्रवाल पंचायत न्यास के अध्यक्ष निमेष अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर गोपाल अग्रवाल, रविप्रकाश बंसल, मधुर चौधरी, संदीप अग्रवाल, भगवानदास एरन, विजय मित्तल आदि नवयुवक मंडल अध्यक्ष आयुष अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष मीना गर्ग एवं अन्य वरिष्ठ एवं युवा समाजजन उपस्थित थे।
