उज्जैन। मालवी एवं निमाड़ी लोकसंस्कृति का प्रतिष्ठा प्रसंग भेराजी सम्मान समारोह आज होगा। मालवा लोककला एवं संस्कृति संस्थान के संयोजक जयेश भेराजी ने बताया कि भेराजी सम्मान उदित तिवारी एवं सुंदरलाल मालवीय को देंगे। मुख्य अतिथि ब्रह्मप्रकाश चतुर्वेदी होंगे। अध्यक्षता विविवि के डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा करेंगे। विशेष अतिथि राकेश शर्मा होंगे। रामचंद्र गांगोलिया एवं साथी गाएंगे, निर्देशक वीणा व्यास के निर्देशन में लोकनृत्य होगा। उल्लेखनीय है कि भेराजी सम्मान आकाशवाणी के बेजोड़ लोकगायक भेराजी (स्व. सीताराम वर्मा) की पुण्यतिथि 18 अप्रैल को होता है। समारोह के संस्थापक प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता, लोक संस्कृति के संवाहक और भेराजी के सुपुत्र स्व. कैलाश वर्मा थे।
