उज्जैन। बाबा महाकाल के भक्तों के साथ बाबा साहब अंबेडकर के अनुयायों को अंबेडकर नगर नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जंयति की पूर्व संध्या पर सांसद अनिल फिरोजिया ने नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। दिल्ली, राजस्थान और मध्यप्रदेश के पर्यटन व दर्शनीय स्थलों को बढ़ावा देने, यात्री सुविधाओं तथा सुगम आवागमन के उद्देश्य को लेकर रेलवे ने यह नियमित रेल सेवा चलाने का निर्णय लिया है। नई एक्सप्रेस ट्रेन के विषय में फिरोजिया ने बताया कि विगत वर्षो से महाकाल लोक बनने के बाद से ही उज्जैन बाबा महाकाल के भक्तों की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। इसको देखते हुए हमने प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री से मांग की थी।
