उज्जैन। बहु चर्चित परिवहन घोटाले के सरगना सौरभ शर्मा कांड पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर प्रदेश भर में शहर कांग्रेस कार्यालय क्षीर सागर पर 3 पुतले जलाए। पुतले फूंकने में जबरदस्त झड़प हुई। विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में पुतले जलाए। एक कार्यकर्ता मुकुल घूरिया को कोतवाली पुलिस पकड़ कर ले गई। विधायक महेश परमार व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रति पक्ष रवि राय, धर्मेंद्र चौहान, उदित राज थाने पहुंचे और थाने के बाहर ही जम कर बैठ गए। 2 घंटे धरने के बाद सभी नेता कोठी पहुंचकर कार्यकर्ता को छुड़ाने में सफल हुए। माया राजेश त्रिवेदी, अजित सिंह ठाकुर, चेतन यादव, चंद्र भान सिंह चंदेल, बीनू कुशवाह, पार्षद सपना सांखला आदि उपस्थित थे।
