उज्जैन। अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर टेपा सम्मलेन में एहसान कुरैशी ने खूब हंसाया। कांव कांव सम्मलेन में जानी बैरागी, गौरव शर्मा ने खूब ठहाके लगवाए। वार्षिक टेपा रपट सुमेध सिंह शर्मा ने पढ़ी। टेपा के संस्थापक-अध्यक्ष डॉ. शिव शर्मा एवं प्रख्यात समाजसेवी स्व. लाला अमरनाथ की स्मृति को समर्पित टेपोत्सव में टेपा अतिथियों को विशेष वेषभूषा पहनाई गई थी।अध्यक्षता पूर्व सांसद सज्जनसिंह वर्मा ने की। टेपा प्रमुख अतिथि कलावती यादव थीं। टेपा चिल्मी मुकदमा अशोक भाटी द्वारा चलाया गया। विक्रम विवि कार्यपरिषद के सदस्य राजेशसिंह कुशवाह एवं सभापति कलावती यादव पर प्रशस्ति वाचन दिनेश दिग्गज ने किया। वरिष्ठ अधिवक्ता मुरारीलाल पाठक पर प्रशस्ति वाचन डॉ. हरीशकुमार सिंह ने किया। संजय अग्रवाल, मुकेश भाटी, दीपक चौरसिया पर प्रशस्ति वाचन अशोक भाटी ने किया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी मंच पर टेपा अतिथि बने। राधा लाला अमरनाथ स्मृति हास्य व्यंग्य टेपा सम्मान अभिनेता एहसान कुरैशी को मुख्य अतिथि सभापति कलावती यादव, राजेश सिंहकुशवाह, शिवा खत्री ने प्रदान किया। टेपा डांस से समापन हुआ। टेपा सम्मलेन के सचिव मनीष शर्मा ने दर्शकों, स्थानीय प्रशासन, अकादमी और मीडिया का आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *