उज्जैन।अर्जुन सिंह डाबी को निर्मल रोकड़े प्रवेंद्र चंद्राकर व सुरज सखवार की अनुशंसा पर एससी महासभा प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। अर्जुन सिंह डाबी की नियुक्ति होने पर शुभम परमार, राकेश कटारिया, अजय सिसोदिया, अर्जुन वागेला सहित समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी। डाबी ने बताया कि महासभा सभी जिलों एवं तहसीलों में पदाधिकारी नियुक्त करेगी।
