उज्जैन। महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की धर्मपत्नी लताताई ने महाकालेश्वर के दर्शन किए। शिवसेना जिला प्रमुख सुरेश प्रजापति के अनुसार दर्शन के बाद शिवसेना व युवा सेना के पदाधिकारियों ने दिनेश प्रजापति के नेतृत्व में श्रीमती शिंदे को सम्मानित किया। इस अवसर पर धीरजसिंह ठाकुर, भरत पटेल, ईश्वर पटेल, अविनाश गुरू, साहिल गुर्जर, रोहित बैरागी सहित कई शिवसैनिक उपस्थित थे।
