उज्जैन। धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सा में आयुर्वेद प्रशिक्षण प्रत्यायन बोर्ड ने सेंसटाइजेशन प्रोग्राम ऑन एक्रीडिटेशन आफ आयुर्वेद ट्रेंनिंग कोर्सेज किया। मुख्य अतिथि कलावती यादव सभापति थी। डॉ विशाखा बाघ, डॉ अरुण गोयल आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संयोजक डॉ दिवाकर पटेल थे। डॉ विशाखा बाघ एवं डॉ अरुण गोयल ने प्रशिक्षण दिया। विशेष अतिथि डॉ एसएन पांडे, ओपी व्यास, डॉ ओम प्रकाश पालीवाल मौजूद थे। आभार डॉ नृपेंद्र मिश्र ने माना।
