उज्जैन। चैत्र कृष्ण पक्ष त्रयोदशी 27 मार्च को रात 8 बजे सिद्धनाथ की गैर चल समारोह मंदिर से निकलेगा। चल समारोह में घोड़े, हाथी, बग्गी, अखाड़े, झांकियां होगी। सिद्धनाथ के त्रिगुणात्मक स्वरूप ब्रह्मा ,विष्णु ,महेश पालकी में निकलेंगे। पुजारी पं. सुधीर चतुर्वेदी, सुरेंद्र चतुर्वेदी, जितेंद्र पुजारी, शिवम चतुर्वेदी, हेमंत शास्त्री, राघवेंद्र चतुर्वेदी, ओम प्रकाश चतुर्वेदी आदि ने श्रद्धालुओं से चल समारोह में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है।
