उज्जैन। उज्जैन नगर पालिक निगम का प्रतिनिधि दल जिसमें महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, आयुक्त आशीष पाठक, पार्षदगण, अपर आयुक्त, उपायुक्त हैं, प्रयाग कुंभ की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उज्जैन से रवाना हुए। दल प्रयाग कुंभ में स्नान करने आए संतों, महात्माओं से आशीर्वाद लेंगा। व्यवस्थाओं एवं कार्यों का अवलोकन किया जाएगा। प्रतिनिधि दल में एमआईसी सदस्य दुर्गा शक्तिसिंह चौधरी, डॉ. योगेश्वरी राठौर, सुगनबाई बाघेला, जितेंद्र कुंवाल, कैलाश प्रजापत, जोन अध्यक्ष सुरेंद्र मेहर, सुशील श्रीवास, विजय सिंह कुशवाह, संग्राम सिंह भाटिया, पुरूषोत्तम मालवीय, पार्षद हेमंत गेहलोत, पंकज चौधरी, गब्बर भाटी, रामेश्वर दुबे,अपर आयुक्त संदीप शिवा एवं उपायुक्त मनोज मौर्य गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *