उज्जैन। नगर पालिक निगम ने प्रमुख मार्गाे से अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण गैंग प्रभारी मोनू थनवार, राज गोढाले, मनीष बाली ने यह अतिक्रमण हटाया। ढाबा रोड से टंकी चौराहा, महाकाल लोक से जयसिंह पुरा, रेलवे स्टेशन से इंदौर गेट एवं विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया गया। निकास चौराहा से अंकपात द्वार, इमली तिराहा से केडी गेट पहुंच मार्ग तक मार्ग में जितने भी ठेले दिखे उन्हें हटाया गया। निकास चौराहा पर बीच रोटरी के स्थान पर फल फ्रूट के ठेले लगे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *