उज्जैन। शिक्षा जीवन के खिलने और महकने की सुरभित वाटिका है। विद्यार्थी गण वाटिका के सुरभित पुष्प एवं कालिकाएं हैं।उक्त विचार कन्या माध्यमिक विद्यालय नलिया बाखल के आनंद उत्सव एवं मां बेटी सम्मेलन में पं. मुस्तफा आरिफ ने व्यक्त किए। पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य शैलेंद्र व्यास ने की। विशेष अतिथि चंद्रभान सिंह चौहान, वरिष्ठ देवेंद्र पुरोहित, लक्ष्मण पाठक थे। पंकज पाटीदार ने एंड्राइड मोबाइल के उपयोग बताए। संस्था परिचय संजय अष्ठाना ने दिया। स्वागत उद्बोधन प्रियंका सोलंकी ने दिया। अतिथि स्वागत पुरुषोत्तम विष्णु, लता शिंदे, ममता मिश्रा, राकेश जोशी, पल्लवी श्रीवास्तव आदि ने किया। भारती गोमे ने आभार माना। संचालन मिस्बाह मंसूरी ने किया।
