उज्जैन। वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स में एआई और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर मंथन हुआ। कार्यक्रम में अनेक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, नीति-निर्माता और विशेषज्ञों ने भाग लिया। उज्जैन ब्रांच चेयरमैन सीए भावेश नेरकर ने भाग लेने के बाद कहा कि सीखना ही प्रगति की कुंजी है। इस अवसर पर अंकुर गोयल, मिथिलेश दशोरा समेत अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
