उज्जैन। अमेरिकी राष्ट्रपति ने जिस तरह से अप्रवासी भारतीयों को खदेड़ा उससे पुरे देश की विश्व में छवि धूमिल हुई है। ट्रंप और मोदी की दोस्ती दिखावटी है। यह बात शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने धरने में कही। गणेश चौक भेरू नाला स्थित चौराहे पर अभा कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर धरना देकर मोदी और ट्रंप को कोसा। प्रमुख वक्ताओं में अजय राठौर, सुनील जैन, मुजीब सुपारीवाला, वीरेंद्र गोसर सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे। संचालन अभीषेक शर्मा लाला ने किया।आभार श्याम जटिया ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *