उज्जैन। आज दूसरा दिन है किन्तु हमारेआंदोलन की गूंज निगम के अधिकारियों के कानों तक नहीं पहुंच रही है। इन अधिकारियों के कारण यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। यह बात शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय पर गेट मीटिंग में भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सफाई कामगार संघ, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के संरक्षक श्री रामचंद्र कोरट ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह नगर में कर्मचारियों की मांगों को सुनने वाला कोई नहीं है।स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ अध्यक्ष रमेशचंद्र रघुवंशी, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन मुसले ने कहा कि आप संगठित होंगे तो ही हम अपने काम करा सकते हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ अध्यक्ष डॉ. पवन व्यास ने कहा कि अस्थाई कर्मचारियों को 10 एवं 20 साल होने पर 15सौ एवं 25सौ का अतिरिक्त मानदेय वेतन में मंजूर करें। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मेडीकल अलाउंस दिया जाए।सेवानिवृत्त निगम इंजीनियर प्रभुलाल टटवाल ने कहा कि कर्मचारियों की सभी मांगों को इन अधिकारियों को मानना ही होगा।, सफाई कामगार संघ अध्यक्ष चंदगीराम टांकले ने संचालन किया। इस अवसर पर अजयप्रकाश मेहता, मनसुख मेहरवाल, स्वास्थ्य निरीक्षक गय्यूर भाई, मुकेश भाटी, अ. हमीद, शैलेष नागर, राजेंद्र देवधरे सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।
