उज्जैन। रीजन मेहरून के रीजन चेयरपर्सन रवि बंसल की रीजन चेयरपर्सन आधिकारिक यात्रा लायंस क्लब उज्जैन गोल्ड एवं गोल्ड क्वीन ने की। डिस्ट्रिक्ट पीआरओ दीपक राजवानी ने बताया कि क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रिंस कुशवाह एवं लायंस क्लब गोल्ड क्वीन की अध्यक्षा हंसा राजवानी ने स्वागत भाषण दिया। क्लब सचिव गौतम साहा एवं क्वीन सचिव अर्चना सोनी ने क्लब के काम बताए। वित्तीय प्रतिवेदन का वाचन क्लब कोषाध्यक्ष डॉ. हिम्मत जनागल ने किया। मुख्य अतिथि रवि बंसल ने विभिन्न गतिविधियों की प्रशंसा की एवं क्लब की सदस्यता बढ़ाने को कहा। नए सदस्य को शपथ संजय सक्सेना ने दिलाई।
