उज्जैन। हरि फाटक ब्रिज के नीचे स्थित वर्षों पुराने लोहे के गेट को निगम ने हटा दिया। लोहे का गेट यातायात में बाधक हो रहा था। निगम के राजस्व अधिकारी पवन कुमार ने यह हटाया। महाकाल लोक के कारण श्रद्धालु स्वयं के वाहनों से दर्शन के लिए आते हैं। हरी फाटक चौराहा, जंतर मंतर होते हुए कर्क राज पार्किंग एवं नृसिंह घाट पार्किंग में वाहन पार्क करते हैं। इसके अतिरिक्त शहर के वाहनों का भी यहां से आवागमन होता है। यातायात विभाग के उप पुलिस अधीक्षक ने निगम आयुक्त को पत्र भेजा था। निगम आयुक्त आशीष पाठक के निर्देश अनुसार लोहे के गेट एवं गेट के पिलर को हटाया।
