उज्जैन। वार्डों में प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, पेंचवर्क कार्य, चेंबर्स रिपेयरिंग एवं सफाई से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार से वार्ड वार भ्रमण महापौर मुकेश टटवाल अधिकारियों के साथ करेंगे। मंगलवार को वार्ड 1 एवं वार्ड 2 का भ्रमण होगा। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया संबंधित विभाग अपने संसाधनों के एवं टीम के सदस्यों के साथ सुबह 9 बजे वार्ड में उपस्थित रहें। इस दौरान एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, सत्यनारायण चौहान, कैलाश प्रजापत, अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह, उपायुक्त योगेंद्र पटेल, अधीक्षण यंत्री संतोष गुप्ता, कार्यपालन यंत्री पीसी यादव, एनके भास्कर, प्रकाष विभाग से जितेंद्र जादौन उपस्थित थे।
