उज्जैन। ब्राह्मणों ने हमेशा देश की एकता अखंडता तथा वैदिक  सनातन धर्म की रक्षा की है। प्रयाग कुंभ में 2 फरवरी बसंत पंचमी पर परशुराम का शस्त्र फरसा धारण कर स्नान किया। सनातन की रक्षा और ब्राह्मणों की एकता का संकल्प लेकर बसंत पंचमी पर अभा संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के संरक्षक पं. कृपा निधान तिवारी अयोध्या, पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी उज्जैन के नेतृत्व में ब्राह्मणों ने अमृत स्नान किया।  कुंभ मेला प्रयाग में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। आर्थिक आधार पर आरक्षण सवर्ण आयोग बनाने, समान नागरिक संहिता, राम जन्मभूमि मंदिर में परशुराम मंदिर का निर्माण, परशुराम प्रकट उत्सव पर राष्ट्रीय अवकाश तथा वैदिक सनातन धर्म की रक्षा एवं ब्राह्मणों की एकता स्थापित करने के प्रस्ताव हुए। प्रधानमंत्री के नाम प्रयाग मेला अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। कुंभ नगरी उज्जैन से ब्राह्मणों का एक दल अभा ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी के साथ गया था। इसमें वीरेंद्र त्रिवेदी, योगेश शर्मा, राम गोपाल शर्मा, रविंद्र भारद्वाज आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *