उज्जैन। मां आई तुलजा भवानी मराठा देवस्थान समिति व मराठा समाज के बंधुओ ने शहिद गजेंद्र राव सुर्वे को 19वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। जेआर माहुरकर ने बताया कि वरिष्ठजनों ने कहा कि क्षत्रिय मराठा समाज के गौरव शहीद गजेंद्र राव सुर्वे ने देश के लिए कुर्बानी दी है। पुष्पांजलि में राजहंस गायकवाड, मनोहर भालेराव, रंजीतराव सपकाले, राजेश खोयरे आदि उपस्थित थे। सभी ने नम आंखों से शहिद को पुष्पांजलि अर्पित की।
