उज्जैन। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप संयक की बैठक हुई। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के सभी पदाधिकारीगण एवं समस्त 6 सोशल ग्रुप के अध्यक्ष सचिवों के साथ बैठक में चेयरमेन अश्विन कासलीवाल बने। अध्यक्षता मयूरी दिगवेश पाटनी ने की। राष्ट्रीय कार्यध्यक्ष देवेंद्र कांसल, अतिरिक्त महासचिव जंबू धवल एवं विमल जैन देवास ने जानकारी दी। बैठक में संयुक्त महासचिव नवीन जैन, सचिव नितिन डोसी, विपीन पाटनी, ललिता कासलीवाल, दिलीप सोगानी ,मेन ग्रुप अध्यक्ष प्रशांत जैन आदि मौजूद थे। संयक की सचिव प्रियंका मोदी ने बताया कि फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव रखा। उन्होंने फेडरेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन उज्जैन में करने का दायित्व दिया। देश भर से 350  ग्रुप सम्मिलित होगे। समस्त सोशल ग्रुप की समस्त इकाइयों ने अधिवेशन में सक्रिय सहयोग देने की सहमति दी। संचालन फेडरेशन के सुंयक्त महासचिव ललित बड़जात्या ने किया। आभार  प्रियंका प्रमित मोदी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *