उज्जैन। स्वच्छ सर्वेक्षण में मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महा अभियान 2.0 में निगमने स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ उज्जैन अभियान शुरु किया। इसके तहत सोमवार को वार्ड 3 खिलचीपुर स्थित सरकारी हाई स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि आपको अभियान की जानकारी दी जा रही है। महापौर ने बताया कि निगम कचरे से कंचन की परिकल्पना को साकार करते हुए खाद बनाने के साथ-साथ अब बायो गैस बनाए जाने का काम भी करेगा। उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल ने बच्चों को बताया कचरे से होम कंपोस्टिंग, कबाड़ से जुगाड़, थ्री आर नवाचार आदि स्वच्छ भारत अभियान के मापदंडो हैं। क्षेत्रीय पार्षद पंकज चौधरी, स्वास्थ्य अधिकारी हरीश व्यास एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *