उज्जैन। श्रीराम के वंशज लव-कुश पाटीदार समाज श्रीराम मंदिर स्वर्ण जयंती महोत्सव हुआ। श्रीराम मारूति महायज्ञ में विश्व कल्याण, किसानों की समृद्धि के लिए 7 दिन तक 11 लाख आहुतियां दी गई। यज्ञाचार्य पं. श्रीराम शर्मा के सान्निध्य में 11 कुंडिय यज्ञ 21 पंडितों के सहयोग से हुआ। सपापन समारोह में म.प्र., राजस्थान एवं गुजरात के समाजबंधुओं ने भाग लिया।
महामण्डेलश्वर साध्वी आत्मचेतना गिरि ने अभा पंच तेरहभाई त्यागी श्री सियाराम दास की उपस्थिति में दानदाताओं के सम्मान समारोह को संबोधित किया। अध्यक्ष डायाभाई ने समाज में शिक्षा का महत्व बताया। इससे पूर्व ट्रस्ट के अध्यक्ष शांतिलाल गामी ने सम्मान समारोह को संबोधित किया। आपने कहा कि मंदिर में अनेक विकास कार्य हुए हैं। उपाध्यक्ष हेमराज पाटीदार, जगदीश पाटीदार, कोषाध्यक्ष सेठ राधेश्याम पाटीदार, सचिव मनोहरलाल पाटीदार, संयुक्त सचिव नाथूलाल धोल, मांगीलाल पाटीदार, सहसचिव भंवरलाल पाटीदार, ट्रस्टी गोविंद, हीरालाल पाटीदार, बापूलाल पाटीदार आदि सहित समाज के अनेक प्रबुद्धजन शामिल उपस्थितथे।  जानकारी कैलाश पाटीदार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *