उज्जैन। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर माधव कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने सर्वप्रथम प्राचार्य को फ्लैग लगाया व सहयोग राशि प्राप्त की। सशस्त्र सेनाओं से सेवानिवृत्त, शहीदों एवं घायल हुए सैनिकों एवं सैन्यकर्मियों के परिवार के कल्याण के लिए आर्थिक मदद के लिए महाविद्यालय के शैक्षणिक स्टॉफ, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों से राशि लेकर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को प्रेषित की गई। प्राचार्य प्रो. कल्पना विरेंद्र सिंह ने अपने मार्गदर्शन में कैडेट्स को कहा कि यह दिन सशस्त्र बलों में शहीदों और सैनिकों के सम्मान के लिए है। झंडा दिवस का उद्देश्य सैनिकों द्वारा राष्ट्र के प्रति किए गए नि:स्वार्थ योगदान के प्रति आभार व्यक्त करना है। महाविद्यालय की डॉ. अल्पना उपाध्याय, डॉ. केशवमणि शर्मा, डॉ. रवि मिश्रा, डॉ. जफ़र मेहमूद, डॉ. दिनेश जोशी, डॉ. मंसूर खान, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. आयशा सिद्धकी, डॉ. भावना कुशवाह, डॉ. अंशु भारद्वाज, डॉ. शोभा मिश्र आदि सहित कैडेट्स उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *