उज्जैन। नृसिंह घाट स्थित कुमावत धर्मशाला के सामने दशा माता मंदिर पर कावड़ यात्रियों का बाबा बम-बम नाथ सेवा समिति ने स्वागत किया। कहानी बरसों पुराना दशा माता अति प्राचीन मंदिर की है। जहां पर हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। श्री योगी बाबा बम-बम नाथ गब्बर बाबा एवं धर्मेंद्र जोशी ने बताया कि कोलकाता से कावड़ यात्रा लेकर पहुंचे व दशा माता मंदिर पर बाबा बम-बम नाथ सेवा समिति द्वारा स्वागत किया गया। सभी को भोजन प्रसादी करवाई। इस मौके पर रामानंद सरस्वती, रोहित राव, आकाश राठौर, तपेश तिवारी, निलेश बैरागी, विनोद मराठा, कान्हा बैरागी, काना शर्मा आदि उपस्थित थे।
