उज्जैन। स्वामी अवधेशानंद गिरि की संस्था प्रभु प्रेमी संघ परिवार द्वारा 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। संस्था के अध्यक्ष अजय पांडे एवं हेमा केसरिया ने बताया कि स्वामी अवधेशानंद गिरि के सभी अनुयाइयों द्वारा मिलकर देवास रोड़ पर 15 नवंबर शाम 4 बजे कार्तिक पूर्णिमा, दीपावली मिलन मनाया जाएगा। इस मौके पर सत्संग भजन, छप्पन भोग, दीपदान एवं गरबे होंगे।
