उज्जैन। मुख्यमंत्री योजना में आज 12 नवंबर को सुबह 10 बजे सामूहिक कन्या विवाह होगा। यह नगर निगम मुख्यालय परिसर में किया जाएगा। 38 जोड़ों का विवाह गायत्री शक्ति पीठ के पंडितों द्वारा करवाया जाएगा। शासन की ओर से हर जोड़े को 49 हजार रु.की सहायता राशि के चेक दिए जाएंगे। महापौर मुकेश टटवाल एवं प्रभारी निगम आयुक्त ने निगम अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, उपायुक्त मनोज मौर्य,  सहायक आयुक्त प्रदीप सेन, जोनल अधिकारी राजकुमार राठौर, समग्र सुरक्षा अधिकारीरुचि मिश्रा उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *