उज्जैन। स्वच्छता और हमारे पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान चलाया है। इस अभियान में इलाकों को साफ-सुथरा करके स्वस्थ पर्यावरण निर्मित करना है। अपने स्वभाव और संस्कार को स्वच्छ रखना है। उक्त विचार गीता ललवानी ने डॉ. आंबेडकर पीठ एवं कृपा सोशल वेलफेयर सोसायटी के स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में कही। श्रीमती ललवानी ने कहा कि साफ सफाई तो हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। कृपा सोशल वेलफेयर सोसायटी की आरती जारवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। सिस्टर क्लारेट ने स्वागत किया। डॉ. आम्बेडकर पीठ की डॉ. निवेदिता वर्मा ने संयोजन, संचालन और आभार व्यक्त किया। अंकुर टिटवानिया का विशेष सहयोग रहा।
