उज्जैन। निर्झर के तत्वावधान में राष्ट्रीय डाक दिवस माध्यमिक विद्यालय नानाखेड़ा में मनाया गया। इस अवसर पर निर्झर के अध्यक्ष डॉ राजेश ठाकुर ने अध्यक्षता की। उन्होने कहा कि पत्र लेखन मानवीय संवेदना की अभिव्यक्ति है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हर सााल दो पोस्टकार्ड लिखने की बात कही। अनिल कुमार पाल, दीपा सक्सेना, विभावरी करकरे, उमा शर्मा, लता शिंदे आदि मौजूद थे। जानकारी कु. अश्विनी दुबे ने दी।
