उज्जैन। हरसिद्धि भक्त मंडल के तत्वाधान में नवरात्रि महोत्सव में सर्वोत्तम संगीत नृत्य अकादमी के हरीश पौद्वार के निर्देशन मे सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। अतिथि समाजसेवी चंद्रभानसिंह चंदेल, मनोहर परमार, गोपाल बागरवाल थे। हरसिद्वि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कला साधको ने धार्मिक, राजस्थानी, मालवी गीतों पर गणेश वंदना, शिव वंदना  घुमर, कालबेलिया, भवाई नृत्य पर प्रस्तुतिया दी। रविवार को प्रतिभा संगीत कला केंद्र संस्थान निर्देशिका प्रतिभा रघुवंशी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी जाएगी।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *