उज्जैन। गंभीर डेम में पानी भरपूर है। पीएचईअधिकारी जल सप्लाय करने में फेल हो रहे हैं। दक्षिण क्षेत्र में कई जगह पानी नहीं मिल रहा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र वशिष्ठ ने महापौर मुकेश टटवाल को पत्र लिखकर कहा कि जल संकट जैसी स्थिति बनी हुई है। पीएचई कर्मचारी, अधिकारियों की लापरवाही से टंकियां पूरी क्षमता से नहीं भरा पा रही। माता की आराधना का समय है। वशिष्ठ ने पत्र के माध्यम से महापौर से अनुरोध किया कि वे अपने अधिकारों का उपयोग करें। वशिष्ठ ने बताया कि दक्षिण क्षेत्र की टंकियां कहीं आधी तो कहीं खाली पड़ी रहती हैं। गंभीर डेम फूल है और टंकियां खाली पड़ी। वशिष्ठ ने महापौर को पत्र लिखकर शहर की जनता को जलसंकट से मुक्ति दिलाने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *